Showing posts with label 'जग्गा जासूस' की अभिनेत्री अपने घर में मृत मिलीं. Show all posts
Showing posts with label 'जग्गा जासूस' की अभिनेत्री अपने घर में मृत मिलीं. Show all posts

Monday, 16 October 2017

'जग्गा जासूस' की अभिनेत्री अपने घर में मृत मिलीं

'जग्गा जासूस' की अभिनेत्री बिदिशा बेजबरुआ गुरुग्राम में अपने घर में मृत मिलीं

असम की निवासी अभिनेत्री और गायिका बिदिशा के खुदकुशी करने की आशंका, सुसाइट नोट नहीं मिला

'जग्गा जासूस' की अभिनेत्री बिदिशा बेजबरुआ गुरुग्राम में अपने घर में मृत मिलीं
फिल्म अभिनेत्री और टीवी शो होस्ट बिदिशा बेजबरुआ का शव उनके गुरुग्राम में स्थित घर में मिला.

खास बातें

  1. बिदिशा ने कई टीवी शो होस्ट किए, हाल ही में मुंबई से गुरुग्राम आई थीं
  2. किराये के आवास पर पंखे से लटका हुआ मिला बिदिशा का शव
  3. बिदिशा के फोन नहीं उठाने पर उनके पिता ने किया पुलिस को फोन
नई दिल्ली: हाल ही में रिलीज रणबीर कपूर की चर्चित फिल्म 'जग्गा जासूस' की अभिनेत्री बिदिशा बेजबरुआ ने गुरुग्राम में सोमवार को कथित तौर पर खुदकुशी कर ली. असम की मूल निवासी 30 वर्षीय अभिनेत्री बिदिशा गायिका भी थीं. सोमवार की शाम को गुरुग्राम (गुड़गांव) के पॉश इलाके सुशांत लोक में उनके आवास में रहस्यमय परिस्थितियों में उनका शव मिला. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि असम की रहने वाली बिदिशा बेजबरुआ जानी-मानी टीवी शख्सियत थीं. उन्होंने कई टीवी शो होस्ट भी किए थे. वह हाल ही में मुंबई से गुरुग्राम आई थीं.
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) दीपक सहारन ने बताया, ‘‘बेजबरुआ अपने किराये के आवास पर पंखे से लटकी हुई पाई गईं. उन्होंने यह आवास हाल ही में किराये पर लिया था.’’ उन्होंने बताया कि अभिनेत्री के पिता ने उनको सूचित किया कि वह फोन नहीं रिसीव कर रही हैं. सहारन ने बताया, ‘‘उसके पिता को कुछ अनहोनी की आशंका हो गई थी क्योंकि वह सोमवार शाम से फोन नहीं रिसीव कर रही थी. उन्होंने पुलिस से संपर्क कर उसका स्थानीय पता साझा किया.’’ उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने मुख्य द्वार को अंदर से बंद पाया. पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो उसे पंखे से लटका हुआ पाया.
सहारन ने बताया, ‘‘पीड़िता के पिता ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि बेजबरुआ ने प्रेम विवाह किया था लेकिन पति से अक्सर उसकी लड़ाई होती रहती थी.’’ जांच दल उसके मोबाइल फोन, फेसबुक और सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट की बातचीत की जांच कर रही है. सहारन ने कहा, ‘‘हम मामले की जांच कर रहे हैं और जरूरत पड़ने पर हम बयान दर्ज करने के लिए उसके पति को बुलाएंगे.’’ उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

सीबीएसई क्लास 12th की परीक्षा रद्द कर दी गई है 2021

अभी यह सोशल मीडिया साइट पर बहुत ही ज्यादा दिख रहा है परंतु इसकी सच्चाई क्या है यह जानना बहुत ही जरूरी है परीक्षा रद्द करने की कोई भी मांग नह...