Showing posts with label मंदिर में दीपक जलाने गये किशोर को जिंदा जलाया. Show all posts
Showing posts with label मंदिर में दीपक जलाने गये किशोर को जिंदा जलाया. Show all posts

Thursday, 19 October 2017

मंदिर में दीपक जलाने गये किशोर को जिंदा जलाया

यूपीः मंदिर में दीपक जलाने गये किशोर को जिंदा जलाया

यूपीः मंदिर में दीपक जलाने गये किशोर को जिंदा जलाया
सांकेतिक चित्र
सम्भलः यूपी के सम्भल के गुन्नौर थाना क्षेत्र में मंदिर में दीपक जलाने गए 14 वर्षीय युवक पर तीन सगे भाइयों ने कथित रूप से केरोसिन का तेल छिड़क कर आग लगा दी. युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी.
गुन्नौर के क्षेत्राधिकारी पुलिस सुदेश कुमार ने बताया कि दबतरा गांव निवासी रामप्रसाद ने आरोप लगाया है कि कल शाम उनका पोता योगेंद्र गांव के मंदिर में पूजा करने और दीपक जलाने गया था. वहीं गांव के तीन सगे भाईयों छोटू, सुगरपाल और व धर्मपाल ने उसपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी. योगेंद्र को इलाज के लिए अलीगढ़ ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी.
यह भी पढ़ेंः यूपी के संभल में दो संप्रदायों के बीच तनाव के बाद पलायन को मजबूर हुए लोग
उक्त मामले मे युवक के दादा रामप्रसाद की तहरीर पर तीनों भाईयों छोटू, सुगरपाल और धर्मपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है

सीबीएसई क्लास 12th की परीक्षा रद्द कर दी गई है 2021

अभी यह सोशल मीडिया साइट पर बहुत ही ज्यादा दिख रहा है परंतु इसकी सच्चाई क्या है यह जानना बहुत ही जरूरी है परीक्षा रद्द करने की कोई भी मांग नह...