Thursday, 19 October 2017

मंदिर में दीपक जलाने गये किशोर को जिंदा जलाया

यूपीः मंदिर में दीपक जलाने गये किशोर को जिंदा जलाया

यूपीः मंदिर में दीपक जलाने गये किशोर को जिंदा जलाया
सांकेतिक चित्र
सम्भलः यूपी के सम्भल के गुन्नौर थाना क्षेत्र में मंदिर में दीपक जलाने गए 14 वर्षीय युवक पर तीन सगे भाइयों ने कथित रूप से केरोसिन का तेल छिड़क कर आग लगा दी. युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी.
गुन्नौर के क्षेत्राधिकारी पुलिस सुदेश कुमार ने बताया कि दबतरा गांव निवासी रामप्रसाद ने आरोप लगाया है कि कल शाम उनका पोता योगेंद्र गांव के मंदिर में पूजा करने और दीपक जलाने गया था. वहीं गांव के तीन सगे भाईयों छोटू, सुगरपाल और व धर्मपाल ने उसपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी. योगेंद्र को इलाज के लिए अलीगढ़ ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी.
यह भी पढ़ेंः यूपी के संभल में दो संप्रदायों के बीच तनाव के बाद पलायन को मजबूर हुए लोग
उक्त मामले मे युवक के दादा रामप्रसाद की तहरीर पर तीनों भाईयों छोटू, सुगरपाल और धर्मपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है

सिंगर मर्डर केस में बहन का आरोप




पति ने पहले मेरी मां और अब हर्षिता को मारा: सिंगर मर्डर केस में बहन का आरोप

हमलावरों ने 4 गोलियां मारकर मंगलवार को हर्षिता की हत्या कर दी थी। घटना के वक्त उसके कुछ दोस्त भी कार में साथ थे।
पानीपत.हरियाणा की फोक सिंगर और डांसर हर्षिता दाहिया (20) के मर्डर केस में नए दावे किए गए हैं। बुधवार को उसकी बहन लता ने अपने पति पर हर्षिता की हत्या का आरोप लगाया है। लता की मानें तो उसकी मां की हत्या के मामले में पति आरोपी है। इसी केस में हर्षिता गवाह थी। फिलहाल पुलिस पूछताछ और बयान दर्ज करने के लिए लता को अपने साथ ले गई है। हर्षिता और लता के माता-पिता की मौत हो चुकी है। बता दें कि हमलावरों ने 4 गोलियां मारकर मंगलवार को हर्षिता की हत्या कर दी थी। घटना के वक्त उसके कुछ दोस्त भी कार में साथ थे। हर्षिता ने FB पर वीडियो पोस्ट कर धमकी की बात कही...

कैसे हुई थी हर्षिता की हत्या?

- सोनीपत के रास्ते में एक कार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक करके रोक लिया। उसमें से दो लोग बाहर आए। हर्षिता दहिया के दोस्तों को भाग जाने के लिए कहा। इसके बाद नजदीक से हर्षिता को चार गोलियां मारीं। 
- वारदात से कुछ घंटे पहले ही हर्षिता ने फेसबुक पर धमकी मिलने की बात बताई थी। वीडियो में उसने कहा कि वो धमकियों से डरने वाली नहीं हैं। डीएसपी क्राइम देशराज कहा कि पुलिस पता लगा रही है कि हर्षिता को कौन धमकी दे रहा था। 4 टीमें हमलावरों की तलाश में लगी हैं।

पुलिस ने क्या बताया?

- पानीपत के डीएसपी देशराज के मुताबिक- हर्षिता की बड़ी बहन लता ने बयान दिया है कि उसे अपने पति दिनेश पर हत्या का शक है। लता ने आरोप लगाया कि उसके पति दिनेश ने 2014 में उसकी मां प्रेमो की भी हत्या की थी। लता का ये भी आरोप है कि दिनेश ने हर्षिता के साथ रेप किया था। जिस केस में उसकी मां प्रेमो गवाह थी। इस वजह से दिनेश ने उसकी हत्या की थी। 
- देशराज ने आगे कहा- लता का आरोप है कि मां के मर्डर केस में हर्षिता गवाह थी इसलिए दिनेश ने उसकी भी हत्या करवा दी। देशराज ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सोनीपत की रहने वाली थीं हर्षिता दहिया​​

- हर्षिता सोनीपत के नाहरा-नाहरी गांव की रहने वाली थी। फिलहाल वह अपनी मौसी के पास नरेला में रह रही थी। पिछले डेढ़ साल में डांस और सिंगिंग से मशहूर हो गई थीं। 
- वह फेसबुक पेज पर अपने वीडियो अपलोड करती रहती थीं। मौत से पहले भी धमकी मिलने की बात भी उन्होंने फेसबुक पर अपलोड वीडियो में बताई थी।

सपना चौधरी के लिए करती थी कमेंट

- हर्षिता दहिया अपनी तुलना हरियाणवी सिंगर-डांसर सपना चौधरी से करती थी। फेसबुक पर उसने कई बार अपना और सपना का फोटो लगाकर पूछा कि सपना ज्यादा पसंद हैं या मैं। 
- एक पोस्ट में लिखा, ''सपना अब बिग बॉस में चली गई। बहुत खुशी हुई। लेकिन इस चिंता में हूं कि अगर उससे हरियाणवी संस्कृति के बारे में पूछा गया तो क्या बताएगी? क्योंकि वो खुद इससे कोसों दूर है। क्या वो हरियाणा की तरफ से प्रबल दावेदार थी?''
- ''जब सलमान ने उससे पूछा कि आपने ज़हर खाया था तो उसने कहा थोड़ा सा खाया था, अरे मंदबुद्धि क्या साबित करना चाहती है? तुझे उत्तर देना भी नहीं आया, तुझे कहना चाहिए था वो मेरी पहली और आखिरी भूल थी।''
- ''मैं तुझे एक बात पर सपोर्ट करती अगर तुझे हरियाणा के बुजुर्ग कहते कि- वा बेटी घणा सभ्य नाचती है अर तेरे तै म्हारी छोटी-छोटी छोरी भी प्रेरणा लेवैंगी। कहने को बहुत कुछ है, लेकिन इसे मेरी जलन मत समझना।''

Tuesday, 17 October 2017

ICSIL Jobs Recruitment

# ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहाँ देखें (ICSIL Job 2017)
# आवेदन फॉर्म यहाँ प्राप्त करें

ICSIL दिल्ली (इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड) ने ड्राइवर पदों के लिए रोजगार समाचार (Employment News) प्रकाशित किया है सभी उम्मीदवारों से निवेदन है की इस सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने से पहले रोजगार संबंधी सभी आवश्यक जानकारियाँ पढ़ लें उसके बाद ही आवेदन करें |

Intelligent Communication Systems India Limited Delhi Recruitment

शैक्षिक योग्यता - 8 वीं + वैलिड कॉमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस + 1 साल का एक्सपीरियंसअथवा इसके समकक्ष डिग्री होने पर भी मान्य हैं कृपया सटीक जानकारी के लिए इस रोजगार के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन जरूर देखें |
रिक्त पदों की संख्या - विभिन्न पद
रिक्त पदों का नाम - ड्राइवर (Driver)
आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि एवं समय - 16-10-2017 को शाम 05:00 PM तक
आयु सीमा क्या है - उम्मीदवार की आयु 18-45 साल की उम्र के बीच होनी चाहिए | कृपया आयु में छूट एवं अन्य जानकारियों के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखिये |
इस जॉब में सिलेक्शन कैसे होगा - इस Govt Job के लिए, शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू में प्रदर्शन के अनुसार कैंडिडेट का सिलेक्शन होगा |
सैलरी कितनी मिलेगी - नोटिफिकेशन के अनुसार वेतनमान 575 /- रुपये प्रतिदिन रहेगा |
आवेदन कैसे करें - इस सरकारी नौकरी के लिए आपको ऑफलाइन आवेदन करना पड़ेगा | डाक्यूमेंट्स और एप्लीकेशन फॉर्म भेजने का पता जानने के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखें |
नोट - ICSIL Delhi Recruitment से सम्बंधित अधिक जानकारियों के लिए आप पब्लिश्ड नोटिफिकेशन देख सकते है कृपया इस जानकारी को अपने दोस्तों को शेयर करें एवं उनकी हेल्प करें एवं दैनिक रोजगार के लिए हमारी वेबसाइट पर प्रतिदिन विजिट करें |

ISI Jobs Recruitment

ISI (भारतीय सांख्यिकी संस्थान) ने एग्जीक्यूटिव, ऑफिसर, असिस्टेंट, इंजीनियर एवं ट्रेड्समैन पदों के लिए रोजगार समाचार (Employment News) प्रकाशित किया है सभी उम्मीदवारों से निवेदन है की इस सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने से पहले रोजगार संबंधी सभी आवश्यक जानकारियाँ पढ़ लें उसके बाद ही आवेदन करें |

Indian Statistical Institute Recruitment

शैक्षिक योग्यता - 8 वीं + आईटीआई / 12 वीं + डिप्लोमा / स्नातक डिग्री / सिविल इंजीनियरिंग डिग्री / मास्टर डिग्री / एसीए / एआईसीडब्ल्यूए अथवा इसके समकक्ष डिग्री होने पर भी मान्य हैं कृपया सटीक जानकारी के लिए इस रोजगार के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन जरूर देखें |
रिक्त पदों की संख्या - 48 पद
रिक्त पदों का नाम - पोस्ट - 1-6,9,10,12,13 हेतु 1-10 साल का एक्सपीरियंस आवश्यक है
1. डिप्टी चीफ एग्जीक्यूटिव - एडमिनिस्ट्रेशन - ए (Deputy Chief Executive - Administration - A)
2. सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (Senior Administrative Officer)
3. एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (Administrative Officer)
4. एकाउंट्स ऑफिसर (Accounts Officer)
5. असिस्टेंट - रेप्रो-फोटो / लेबोरेटरी / लाइब्रेरी / प्रिंटिंग - ए (Assistant - Repro-Photo / Laboratory / Library / Printing - A)
6. ऑफिस असिस्टेंट ए (Office Assistant A)
7. इंजीनियर - सिविल - ए (Engineer - Civil - A)
8. इलेक्ट्रीशियन ए (Electrician A)
9. ऑपरेटर-कम-मैकेनिक - लिफ्ट - ए (Operator-Cum-Mechanic - Lift - A)
10. टेलीफोन ऑपरेटर ए (Telephone Operator A)
11. कुक ए (Cook A)
12. प्लम्बर ए (Plumber A)
13. बाइंडर ए (Binder A)
आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि एवं समय - 17-10-2017 को शाम 04:00 PM तक
आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तिथि - 24-10-2017
हार्ड कॉपी पहुँचाने की अंतिम तिथि - 03-11-2017
आयु सीमा क्या है - उम्मीदवार की आयु 01-12-2016 के अनुसार 50 (पोस्ट - 1) / 45 (पोस्ट - 2) / 40 (पोस्ट - 3,4) / 35 (पोस्ट - 5-13) वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए | कृपया आयु में छूट एवं अन्य जानकारियों के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखिये |

इस जॉब में सिलेक्शन कैसे होगा - इस Govt Job के लिए, रिटेन टेस्ट और इंटरव्यू में प्रदर्शन के अनुसार कैंडिडेट का सिलेक्शन होगा |
सैलरी कितनी मिलेगी - नोटिफिकेशन के अनुसार वेतनमान इस प्रकार है -
पोस्ट 1 - 15,600-39,100 /- रुपये एवं 7,600 /- रूपए ग्रेड पे
पोस्ट 2 - 15,600-39,100 /- रुपये एवं 6,600 /- रूपए ग्रेड पे
पोस्ट 3,4 - 15,600-39,100 /- रुपये एवं 5,400 /- रूपए ग्रेड पे
पोस्ट 5,6,8,9,10,12,13 - 5,200-20,200 /- रुपये एवं 2,000 /- रूपए ग्रेड पे
पोस्ट 7 - 9,300-34,800 /- रुपये एवं 4,600 /- रूपए ग्रेड पे
पोस्ट 11 - 5,200-20,200 /- रुपये एवं 1,900 /- रूपए ग्रेड पे
आवेदन की फीस क्या होगी - आवेदन करने की फीस सामान्य वर्ग के लिए 300 (For Unreserved Category Men) / निःशुल्क (SC/ST/PH/Women) /- रहेगी | आवेदन में छूट की अधिक जानकारी के लिए आप प्रकाशित नोटिफिकेशन देख सकते है जिसमे सभी वर्गों के लिए क्लासिफाइड जानकारियाँ प्रकाशित है |
आवेदन कैसे करें - आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दी गयी ऑफीशियल वेबसाइट पे जा सकते है वेबसाइट पे जाकर लॉगिन करें एवं सारी आवश्यक जानकारियाँ भरें, एवं उपलब्ध माध्यमों से आवेदन की फीस भरें |
नोट - ISI Recruitment से सम्बंधित अधिक जानकारियों के लिए आप पब्लिश्ड नोटिफिकेशन देख सकते है कृपया इस जानकारी को अपने दोस्तों को शेयर करें एवं उनकी हेल्प करें एवं दैनिक रोजगार के लिए हमारी वेबसाइट पर प्रतिदिन विजिट करें |

रूप चौदस पर इस खास उबटन को लगाकर पाएं गोरी दमकती त्वचा


रूप-चौदस के दिन सुर्योदय से पहले उठकर ठंडे पानी से नहाने की पंरम्परा है। सालों से इस दिन नहाने से पहले हल्दी के इस खास उबटन को लगाने की पंरम्परा बताई जाती है। आइए जानते हैं इस उबटन को बनाने के लिए आपको किन चीजों की जरूरत होती है। 



सामग्री-
  • बेसन - 2 चम्म्च 
  • हल्दी - 2 चम्म्च 
  • चन्दन पाउडर - 1 चम्म्च 
  • मसूर दाल का पाउडर - 1 चम्म्च (optional) 
  • दूध या गुलाबजल - 2 चम्म्च (या जितना पेस्ट बनाने में लगे) 
  • आधे नींबू का रस (optional) 

बनाने का तरीका-

सभी चीजों को एक कटोरी में मिक्स करें और दूध (रूखी स्किन के लिए) या गुलाबजल (ऑयली स्किन के लिए) डालकर पेस्ट बना लें। पेस्ट बनाते समय ध्यान रखें कि पेस्ट गाढ़ा होना चाहिए। अगर आपकी स्किन काफी ड्राई है तो आप इसमें फ्रेश मलाई भी डाल सकते हैं।

इस पेस्ट को बनाते समय आप अपनी जरूरत के हिसाब से इसकी मात्रा में बदलाव कर सकती हैं, जैसे अगर आपको गोरी रंगत चाहिए तो हल्दी की मात्रा ज्यादा लें, चेहरे के बाल निकालने हों तो मसूर दाल पाउडर और बेसन की मात्रा बढ़ा दें। आपकी निखरी त्वचा के लिए ये जादूई फेस मास्क 'उबटन' बिल्कुल तैयार हो चुका है। 


कैसे लगाएं
तैयार उबटन को चेहरे व गर्दन पर लगाकर सुखने दें। जब ये मास्क पूरी तरह से सूख जाए तो हाथों में दूध या पानी लेकर चेहरे को हल्के हाथों से स्क्रब करें। उसके बाद चेहरा पानी से धो लें । 


Monday, 16 October 2017

'जग्गा जासूस' की अभिनेत्री अपने घर में मृत मिलीं

'जग्गा जासूस' की अभिनेत्री बिदिशा बेजबरुआ गुरुग्राम में अपने घर में मृत मिलीं

असम की निवासी अभिनेत्री और गायिका बिदिशा के खुदकुशी करने की आशंका, सुसाइट नोट नहीं मिला

'जग्गा जासूस' की अभिनेत्री बिदिशा बेजबरुआ गुरुग्राम में अपने घर में मृत मिलीं
फिल्म अभिनेत्री और टीवी शो होस्ट बिदिशा बेजबरुआ का शव उनके गुरुग्राम में स्थित घर में मिला.

खास बातें

  1. बिदिशा ने कई टीवी शो होस्ट किए, हाल ही में मुंबई से गुरुग्राम आई थीं
  2. किराये के आवास पर पंखे से लटका हुआ मिला बिदिशा का शव
  3. बिदिशा के फोन नहीं उठाने पर उनके पिता ने किया पुलिस को फोन
नई दिल्ली: हाल ही में रिलीज रणबीर कपूर की चर्चित फिल्म 'जग्गा जासूस' की अभिनेत्री बिदिशा बेजबरुआ ने गुरुग्राम में सोमवार को कथित तौर पर खुदकुशी कर ली. असम की मूल निवासी 30 वर्षीय अभिनेत्री बिदिशा गायिका भी थीं. सोमवार की शाम को गुरुग्राम (गुड़गांव) के पॉश इलाके सुशांत लोक में उनके आवास में रहस्यमय परिस्थितियों में उनका शव मिला. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि असम की रहने वाली बिदिशा बेजबरुआ जानी-मानी टीवी शख्सियत थीं. उन्होंने कई टीवी शो होस्ट भी किए थे. वह हाल ही में मुंबई से गुरुग्राम आई थीं.
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) दीपक सहारन ने बताया, ‘‘बेजबरुआ अपने किराये के आवास पर पंखे से लटकी हुई पाई गईं. उन्होंने यह आवास हाल ही में किराये पर लिया था.’’ उन्होंने बताया कि अभिनेत्री के पिता ने उनको सूचित किया कि वह फोन नहीं रिसीव कर रही हैं. सहारन ने बताया, ‘‘उसके पिता को कुछ अनहोनी की आशंका हो गई थी क्योंकि वह सोमवार शाम से फोन नहीं रिसीव कर रही थी. उन्होंने पुलिस से संपर्क कर उसका स्थानीय पता साझा किया.’’ उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने मुख्य द्वार को अंदर से बंद पाया. पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो उसे पंखे से लटका हुआ पाया.
सहारन ने बताया, ‘‘पीड़िता के पिता ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि बेजबरुआ ने प्रेम विवाह किया था लेकिन पति से अक्सर उसकी लड़ाई होती रहती थी.’’ जांच दल उसके मोबाइल फोन, फेसबुक और सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट की बातचीत की जांच कर रही है. सहारन ने कहा, ‘‘हम मामले की जांच कर रहे हैं और जरूरत पड़ने पर हम बयान दर्ज करने के लिए उसके पति को बुलाएंगे.’’ उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

'वीरे दी वेडिंग' सेट पर हीरोइनों में झगड़े

'वीरे दी वेडिंग' सेट पर हीरोइनों में झगड़े की गोसिप पर कुछ ऐसे भड़की सोनम कपूर

सोनम ने अपने बयान में कहा, 'प्रिय वेबसाइट, आप भले ही अपने 'ब्‍लाइंड आइटम्‍स' में महिलाओं के आपस में लड़ने की खबर छाप कर कुछ क्लिक्‍स पा सकते हैं लेकिन यह सच नहीं हो सकता है.'




'वीरे दी वेडिंग' सेट पर हीरोइनों में झगड़े की गोसिप पर कुछ ऐसे भड़की सोनम कपूर
फिल्‍म 'वीरे दी वेडिंग' में लंबे समय बाद नजर आएंगी करीना कपूर खान.
नई दिल्‍ली: फिल्‍मों के सेट से अक्‍सर मल्‍टी स्‍टारर फिल्‍मों में दो हीरोइनों के बीच झगड़े की खबरें आती ही रहती हैं. ऐसी ही कुछ खबरें फिल्‍म 'वीरे दे वेडिंग' की समाने आई जिन्‍हें अफवाह साबित करते हुए सोनम कपूर ने एक बयान में ऐसी सारी अफवाहों को बकवास साबित किया है. करीना कपूर, सोनम कपूर, स्‍वरा भास्‍कर और शिखा तल्‍सानिया की इस फिल्‍म का दिल्‍ली का शेड्यूल खत्‍म हो चुका है और  दिल्ली शेड्यूल पूरा होने पर फिल्म की टीम ने ग्रांड पार्टी एन्जॉय की, जिसमें लीड एक्ट्रेस के साथ फिल्म की प्रोड्यूसर रिया कपूर भी मौजूद रहीं. लेकिन एक वेसबसाइट ने अपने गोसिप कॉलम में लिखा कि इस फिल्‍म के सेट पर सबकुछ उतना अच्‍छा नहीं है जितना दिखता है.

सीबीएसई क्लास 12th की परीक्षा रद्द कर दी गई है 2021

अभी यह सोशल मीडिया साइट पर बहुत ही ज्यादा दिख रहा है परंतु इसकी सच्चाई क्या है यह जानना बहुत ही जरूरी है परीक्षा रद्द करने की कोई भी मांग नह...